Dahibara Express
← All News & Updates

Success Story: ₹35 लाख के पैकेज को मारी लात, घर-घर बनने वाली इस चीज को बनाया ब्रांड, अब ₹1.8 करोड़ का टर्नओवर

ओडिशा के संबलपुर के सौरभ खंडेलवाल ने 35 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़कर अपने सपने का पीछा किया। उन्होंने दही-बड़ा आलू दम पर गहन शोध किया और कई चुनौतियों के बाद दहीबड़ा एक्सप्रेस की शुरुआत की। आज यह ब्रांड 1.8 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हासिल कर चुका है और ओडिशा के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Success Story: ₹35 लाख के पैकेज को मारी लात, घर-घर बनने वाली इस चीज को बनाया ब्रांड, अब ₹1.8 करोड़ का टर्नओवर
ओडिशा के संबलपुर के सौरभ खंडेलवाल ने कमाल की कामयाबी हासिल की है। उनकी कहानी जुनून को हकीकत में बदलने की मिसाल है। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएट सौरभ ने 35 लाख रुपये सालाना के पैकेज को ठुकराकर अपने सपने को सच करने का फैसला किया। उनका दिल हमेशा से एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहता था जिसे हर कोई जाने। सौरभ ने पाया कि ओडिशा का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड दही-बड़ा आलू दम में ग्‍लोबल ब्रांड बनने की अपार क्षमता है। उन्होंने सड़क किनारे विक्रेताओं के साथ रहकर इस व्यंजन पर महीनों तक गहन शोध किया। कई शुरुआती झटकों के बाद सौरभ ने 'दहीबड़ा एक्सप्रेस' ब्रांड की नींव रखी। अब यह 1.8 करोड़ का टर्नओवर पार कर चुका है। आइए, यहां सौरभ खंडेलवाल की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।